पुसगवां में रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित श्री रामलीला महोत्सव का शुक्रवार देर रात विधिवत शुभारंभ हुआ।
बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने भगवान विष्णु की आरती कर शुभारंभ किया। पहले दिन आदर्श रामलीला एवम ड्रामेटिक क्लब पुसगवां के कलाकारों ने नारद मोह की लीला का भावपूर्ण मंचन किया।
शुभारम्भ के पश्चात विधायक आशुतोष मौर्य ने अपने उद्बोधन में कहा, ऐसे आयोजनों से लोगों का अपनी संस्कृति से जुड़ाव बना रहता है। राम की लीलाओं का मंचन सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न रखें, बल्कि उसके पात्रों के आदर्शों से सीख लें। रामलीला को देखने के लिए दूर दूर के लोग आते है
और रामलीला का आनंद लेते है।इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कल्याण कश्यप, प्रबंधक चौधरी रमेश सिंह प्रधान जी कोषाध्यक्ष यशपाल शाक्य, रवि मथुरिया, राजकुमार शर्मा,सुधीर वर्मा, अमर शाक्य, नेमचन्द शाक्य,महेन्द्र कश्यप सुमित वार्ष्णेय, ब्रजनंदन प्रजापति, भाजपा नेता ठाकुर अम्बुज सिंह , अशोक शर्मा, प्रेमपाल सिंह पाली, एवं पूरी कमेटी उपस्थित रही मंच संचालन अमित वार्ष्णेय ने किया।
