बदायूं पुलिस का सराहनीय कार्य* आत्महत्या करने जा रही किशोरी को सकुशल बचाकर परिजनों को सोपा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूं पुलिस का सराहनीय कार्य* आत्महत्या करने जा रही किशोरी को सकुशल बचाकर परिजनों को सोपा

Tuesday, 7 October 2025 | October 07, 2025 Last Updated 2025-10-07T11:34:17Z
    Share
बदायूं पुलिस का सराहनीय कार्य* आत्महत्या करने जा रही किशोरी को सकुशल बचाकर परिजनों को सोपा 

बदायूं- मिशन शक्ति 5.0- जनपद बदायूँ की मिशन शक्ति टीम थाना सिविल लाइन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से नाराज होकर आत्महत्या का प्रयास कर रही एक किशोरी को सकुशल बचाते हुये उसके परिजनो को सुपुर्द किया।
हम आपको बता दें कि मंगलवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्रानतर्गत शेखूपुर रेलवे फाटक गेट मैन द्वारा सूचना दी कि एक किशोरी शेखूपुर रेलवे फाटक पर ट्रेन के नीचे आकर आत्महत्या करने का प्रयास कर रही है। सूचना पर थाना सिविल लाइन बदायूँ की मिशन शक्ति टीम प्रभारी म0उ0नि0 ईशा तोमर व म0हे0का0 926 सुधापाल एवं म0का0 533 वरूणा वर्मा द्वारा तत्परता दिखाते हुए शेखूपुर रेलवे फाटक पर पहुंचकर किशोरी को समय रहते सुरक्षित बचाया। तथा पूछताछ मे पता चला कि वह अपने परिवारीजन से नाराज होकर जनपद कासगंज से जनपद बदायूँ आ गयी और निराशा मे यह कदम उठा रही थी। किशोरी के परिजनो को सूचित कर थाना सिविल लाइन बदायूँ पर स्थित महिला मिशन शक्ति केन्द्र पर बुलाकर व काउंसिलिंग कर परिजन को सकुशल सुपुर्द किया गया। मिशन शक्ति टीम थाना सिविल लाइन ने परिजन के उचित हिदायत भी दी व किशोरी ने भी मौखिक रुप से आश्वासन दिया कि वह भविष्य में ऐसी कोई हरकत नही करेगीं। परिजनों ने किशोरी की जान बचाने के लिए जनपद बदायूँ पुलिस और मिशन शक्ति टीम द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही व मानवीय दृष्टिकोण की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार जताया ।