पत्रकारिता की गिरती गरिमा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय - संरक्षक आईरा नीरज वास्णेय

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

पत्रकारिता की गिरती गरिमा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय - संरक्षक आईरा नीरज वास्णेय

Sunday, 9 November 2025 | November 09, 2025 Last Updated 2025-11-09T11:04:44Z
    Share
आईरा ने विसौली मे पत्रकारो के लिए कार्यशाला का किया आयोजन वरिष्ट पत्रकारो ने किया सम्बोधित 

तथ्यो के आधार पर पत्रकारिता होनी चाहिए - सचिन जौहरी 
पत्रकारिता की गिरती गरिमा लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय - संरक्षक आईरा नीरज वास्णेय


लखनऊ - मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा गया है। उत्तर प्रदेश में मीडिया ने लोकतांत्रिक परंपराओं और जनतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा शासन एवं प्रशासन का महत्वपूर्ण योगदान दिया है, ऑल इंडिया रिपोटर्स एसोसिएशन (आईरा) विसौली कार्यकारणी ने विसौली मे पत्रकारों के लिए कार्यशाला का आयोजन किया गया , कार्यशाला कार्यक्रम की अध्यक्षता आईरा संरक्षक नीरज वास्र्णेय ने की , कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए वरिष्ट पत्रकार सचिन जौहरी ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना है समाज की परेशानियो समस्याओ को सरकार तक सही तथ्यो के आधार पर पहुंचाना ही पत्रकारिता कहलाता है तथ्यो पर पत्रकारिता के लिए आत्म अमंथन करना पत्रकारो के लिए जरूरी है 
 वरिष्ट पत्रकार मुकेश विशिष्ट ने कहा कि मीडिया को लोकतंत्र का चौथा स्तम्भ का दर्जा प्राप्त है लेकिन चौथे स्तम्भ को बचाने के लिए पत्रकार विना किसी परवाह किये समाज हित मे कलम से अपना निस्वार्थ योगदान देते है पत्रकारिता करते समय अपने निजी स्वार्थ नही होने चाहिए समाज हित मे पत्रकारिता करे ।
वरिष्ट पत्रकार हृदेश तिवारी ने कहा कि पत्रकार खबरो को लेकर हमेशा ईमानदारी का परिचय दे कभी पार्टी न बने दोनो पक्षो को सुनकर खवरे प्रकाशित करे तथा पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखे ,
आईरा जिलाध्यक्ष वदायू ठा वेदपाल सिह ने कहा कि पत्रकारिता मतलव समाज के मुद्दो को उठाना जनता की आवाज बनकर उनके हको के लिए सरकार से लडना भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना सरकारो की गलत नीतियो को जनता के सामने लाना और सच क्या है यह जनता को बताना पत्रकारिता कहलाता है पत्रकारो के हित मे सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए कार्यक्रम अध्यक्ष आईरा संरक्षक नीरज वास्र्णेय ने कहा कि आज की पत्रकारिता के लिए शैक्षिक योग्यता जरूरी है पत्रकारिता के लिए समय समय पर कार्यशालाओ के आयोजन से पत्रकारिता की गिरती लोक प्रियता को वचाया जा सकता है सभी पत्रकार सच्ची सटीक तथ्यों के आधार पर पत्रकारिता करे कार्यशाला को संरक्षक भानु प्रकाश सिह चौहान सदस्यता प्रमुख अखिलेश सक्सैना तहसील अध्यक्ष राहूल वास्णेय ने भी सम्बोधित किया । कार्यशाला का संचालन आईरा जिलाध्यक्ष ठा वेदपालसिह ने किया तथा तहसील अध्यक्ष राहूल वास्र्णेय तथा प्रभारी राहूल शाक्य ने सभी अतिथियो का स्वागत कर आभार व्यक्त किया । कार्यशाला के मौके पर तेजपाल शर्मा सर्वेश गुप्ता सुमित कुमार कुलदीप सक्सैना दीपू सक्सैना प्रदीप सक्सैना राहूल शर्मा इकरार अली अनुराग मिश्रा विजय गौतम ज्ञान सिह सर्वेश उपाध्याय भूरा कुरैसी अवधेश शर्मा प्रताप ठाकुर कुलदीप सिह काका नीलांश राठौर रवि प्रताप सिह पवन चौहान मोहित सिह अभिषेक शर्मा अभिषेक आर्य पत्रकार मैजूद रहे ।