होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नोएडा कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नोएडा कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं

Monday, 17 November 2025 | November 17, 2025 Last Updated 2025-11-17T18:11:32Z
    Share
दिनांक 17-11-2025 को होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नोएडा कंपनी के द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सलारपुर बदायूं में केंपस प्लेसमेंट किया गया। होंडा सील पावर प्रोडक्ट्स लिमिटेड नोएडा कंपनी के प्रतिनिधि श्री संजय यादव जी के द्वारा कंपनी के वारे में जानकारी प्रदान की गई। इस प्लेसमेंट में फिटर,टर्नर, इलेक्ट्रीशियन ,मशीनिस्ट, वेल्डर,पेंटर आदि व्यवसाय के 436 आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों ने भाग लिया ।जिसमें से इंटरव्यू के बाद 156 अभ्यार्थियों का चयन किया गया । इस प्लेसमेंट में अभ्यर्थियों का ट्रेनी ऑपरेटर के पद पर चयन किया गया है,चयनित अभ्यर्थियों को 19981/- रुपए प्रतिमाह सी टी सी देय होगा। जिसमें प्रधानाचार्य श्री सुरेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने चयनित अभ्यर्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा इस चयन में पूर्व कार्यदेशक श्री गिरधारी सिंह राठौर,श्री सचिन कुमार सिंह,अनुदेशक , श्री अजीत कुमार वर्मा, अनुदेशक,श्री प्रवीण कुमार, अनुदेशक, श्री दिनेश कुमार,अनुदेशक, श्री आनन्द मोहन पटेल, अनुदेशक का विशेष सहयोग रहा।