जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश

Saturday, 22 November 2025 | November 22, 2025 Last Updated 2025-11-22T16:23:14Z
    Share
जिला सैनिक बंधु बैठक सम्पन्न, पूर्व सैनिकों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश



बदायूँ: 22 नवम्बर। जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास विभाग द्वारा जिला सैनिक बंधु बैठक का आयोजन शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार की अध्यक्षता में किया गया।


 बैठक में सर्वप्रथम पूर्व जिला सैनिक बंधु बैठक में प्राप्त प्रार्थना पत्रों पर हुई कार्रवाई की जानकारी दी गई और तत्पश्चात नए प्राप्त प्रार्थना पत्र अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) के समक्ष प्रस्तुत किए गए। अध्यक्ष ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिला सैनिक बंधु बैठक में कुल 25 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अध्यक्ष ने पुनः आश्वस्त किया कि पूर्व सैनिकों से संबंधित सभी मामलों का गंभीरता से समाधान किया जाएगा और विभागीय समन्वय को और मजबूत किया जाएगा। बैठक में अन्य कोई विषय न होने पर अध्यक्ष की अनुमति से बैठक का समापन किया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों के सरकारी एवं गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे जिनमें अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अरुण कुमार, सहायक कोषाधिकारी आर.के. राजपूत, जिला उद्योग केंद्र से वीरेंद्र कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सन्तोष कुमार, जिला सेवायोजन अधिकारी संजय कुमार तथा यातायात विभाग से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के प्रतिनिधि कमवीर सिंह सम्मिलित रहे। गैर सरकारी सदस्य के रूप में एनरेरी सब लेफ्टिनेंट सतीश चन्द्र (अ0प्रा0) उपाध्यक्ष ने बैठक का संचालन किया।
----