राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में मनाया गया संविधान दिवस

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में मनाया गया संविधान दिवस

Wednesday, 26 November 2025 | November 26, 2025 Last Updated 2025-11-27T07:05:08Z
    Share
राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में मनाया गया संविधान दिवस

राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ में आज संविधान दिवस बड़े ही गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। यह कार्यक्रम मुख्य सचिव के पत्र संख्या 05 भा०स०/90-सं०-2-2025 के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आयोजित किया गया। इस वर्ष की थीम “हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान” के तहत विविध गतिविधियों के माध्यम से संविधान दिवस की महत्ता को रेखांकित किया गया।

इस अवसर पर कालेज के सभी छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने संविधान की शपथ ग्रहण की। शपथ के दौरान सभी ने भारतीय संविधान के प्रति पूर्ण निष्ठा, सम्मान तथा समर्पण व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि वे भारतीय लोकतंत्र और उसके मूल्यों की रक्षा करते रहेंगे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजकीय मेडिकल कालेज, बदायूँ के प्रधानाचार्य डा० अरूण कुमार ने कहा कि “संविधान हमारा मार्गदर्शक है और यह हमारे राष्ट्र की आत्मा है।” उन्होंने छात्रों को संविधान की महत्ता, उसके सिद्धांतों एवं अधिकारों-कर्तव्यों के बारे में विस्तार से बताया। प्रधानाचार्य ने यह भी कहा कि संविधान ही हमें समानता, स्वतंत्रता और न्याय जैसे मौलिक अधिकार प्रदान करता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को इसके अनुरूप आचरण करते हुए समाज में अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान कालेज के छात्रों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक रूप से पाठ किया गया तथा भारतीय संविधान की अनुपम महिमा को स्मरण किया गया।

संविधान दिवस का यह आयोजन छात्रों में संविधान के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सम्मान की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने वाला सिद्ध हुआ तथा उन्हें भारतीय लोकतंत्र के आदर्शों को आत्मसात करने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया।