02 दिसम्बर को होगा खण्ड शिक्षक निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

02 दिसम्बर को होगा खण्ड शिक्षक निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन

Monday, 1 December 2025 | December 01, 2025 Last Updated 2025-12-01T13:25:22Z
    Share

02 दिसम्बर को होगा खण्ड शिक्षक निर्वाचन नामावलियों का आलेख्य प्रकाशनबदायूँ : 01 दिसम्बर। सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आयुक्त, बरेली मण्डल, बरेली/रिटर्निंग आफिसर, बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के पत्र के अन्तर्गत मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उ०प्र०, लखनऊ के पत्र के माध्यम से अर्हता तिथि 01 नवम्बर 2025 के आधार पर बरेली-मुरादाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन दिनांक 02 दिसम्बर, 2025 को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण नियम के अन्तर्गत प्ररूप-5 पर किया जायेगा।
उन्होंने समस्त उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों, पदाभिहीत एवं पदाभिहीत अधिकारियों से अपेक्षा की है कि इसकी अग्रिम प्रति नामावलियों का आलेख्य प्रकाशन विधिवत् रूप से कराते हुए प्रकाशन की सूचना 02 दिसम्बर, 2025 की पूर्वाह्न 10ः30 बजे तक ई-मेल adeo-bud@nic.in के माध्यम से उपलब्ध कराएं। इसके अतिरिक्त आलेख्य प्रकाशन हेतु मतदाता सूचियों की 03 प्रतियां तत्काल जिला निर्वाचन कार्यालय बदायूँ को उपलब्ध कराने का कष्ट करें।
----