मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026 के आवेदन हेतु 26 दिसम्बर तक तिथि बढ़ी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026 के आवेदन हेतु 26 दिसम्बर तक तिथि बढ़ी

Tuesday, 23 December 2025 | December 23, 2025 Last Updated 2025-12-23T17:22:09Z
    Share
मदरसा बोर्ड परीक्षा-2026 के आवेदन हेतु 26 दिसम्बर तक तिथि बढ़ी
बदायूँ : 23 दिसम्बर। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने बताया है कि उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद,लखनऊ द्वारा संचालित मुन्शी/मौलवी (सैकेण्ड्री) तथा आलिम(सीनियर सैकेण्ड्री) परीक्षा वर्ष 2026 के ऑनलाइन आवेदन-पत्र की अन्तिम तिथियों में संशोधन किया गया है। अब चालान के माध्यम से राजकोष में परीक्षा शुल्क जमा करने की अन्तिम तिथि 24 दिसम्बर 2025 एवं आवेदन-पत्र 26 दिसम्बर 2025 तक ऑनलाइन भरें जा सकेंगे।
उन्होंने बतायाकि मदरसे के प्रधानाचार्य, प्रधानाचार्या द्वारा छात्र व छात्राओं के आवेदन पत्रों को नियमानुसार मदरसा पोर्टल पर लॉक करने की अन्तिम तिथि 29 दिसम्बर 2025 है। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी द्वारा परीक्षा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन मदरसा पोर्टल पर सन्देहास्पद डाटा को सम्मिलित करते हुये लॉक करने की अन्तिम तिथि 31 दिसम्बर 2025 है। मदरसे के प्रधानाचार्य/प्रधानाचार्या आवेदन-पत्र लॉक कर 30 दिसम्बर 2025 तक चालान की छायाप्रति,मान्यता प्रमाण-पत्र की छायाप्रति, छात्र व छात्राओं का कक्षा(कक्षा-10 एव 12) संचालित होते समय का फ़ोटो, मदरसा मुख्य भवन का फ़ोटो एवं लिस्ट ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा कर दें जिससे आवेदन-पत्र समय से अग्रसारित किया जाना सम्भव हो सके। परीक्षा शुल्क का विवरण एवं विस्तृत दिशा-निर्देश परिषद की वेबसाइट पर उपलब्ध है। परीक्षा वर्ष 2026 में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र,उपस्थिति पत्रक एवं डेस्क-स्लिप जारी किये जाने की तिथि 15 जनवरी 2026 है। मदरसा परीक्षा 2026 माह फ़रवरी के प्रथम सप्ताह में होना प्रस्तावित है। ज़िला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने यह भी बताया कि यदि किसी मदरसा द्वारा परीक्षा वर्ष-2026 के परीक्षा आवेदन पत्र नहीं भरवाये जाते हैं तो उनके विरूद्ध उ0प्र0 अशासकीय अरबी और फ़ारसी मदरसा मान्यता प्रशासन एवं सेवा विनियमावली 2016 में निहित व्यवस्थान्तर्गत कार्यवाही की जायेगी जिसके लिए सम्बन्धित मदरसा प्रबन्धक एवं प्रधानाचार्य स्वयं उत्तरदायी होंगे।
-----