बदायूं विधानसभा क्षेत्र में होगा 23 सड़कों का निर्माण कार्य

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूं विधानसभा क्षेत्र में होगा 23 सड़कों का निर्माण कार्य

Thursday, 11 December 2025 | December 11, 2025 Last Updated 2025-12-11T17:00:44Z
    Share

बदायूं विधानसभा क्षेत्र में होगा 23 सड़कों का निर्माण कार्य कुछ का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण
शासन ने इन कार्यों के लिए मंजूर किए 22.72 करोड़।
शहर भाजपा विधायक ने शासन को दिया था प्रस्ताव 
लोगों में है खुशी, जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश 
फोटो
बदायूं l शहर भाजपा विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता के प्रयासों के चलते शासन ने बदायूं विधानसभा क्षेत्र में 23 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की है l उन सभी सड़कों के निर्माण के लिए 2271.38 करोड़ की धनराशि मंजूर की गई है l कार्यवाही संस्था को सड़कों का निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू कराए जाने के निर्देश शासन की ओर से दिए गए हैं उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही इन सड़कों का कार्य शुरू हो जाएगा l सड़कों के निर्माण को स्वीकृति मिलने से संबंधित क्षेत्र के लोगों में काफी प्रसन्नता है l 
बदायूं विधानसभा क्षेत्र में कई सड़क जर्जर अवस्था में हो गई थी जिन पर गुजरते समय लोगों को काफी दिक्कतें होती थी l संबंधित गांव के लोगों द्वारा क्षेत्रीय विधायक और पूर्व राज्य मंत्री महेश चंद्र गुप्ता से सड़कों के निर्माण की मांग की गई l विधायक ने उन सभी सड़कों का प्रस्ताव बनाकर शासन को दिया था उसी क्रम में शासन ने 23 सड़कों के निर्माण की स्वीकृति दे दी है l जो सड़के हैं स्वीकृति की गई है उनमें एफएम मार्ग के किलोमीटर 86 से जखोलिया मार्ग, ग्राम बराठेकदार से रजलामई तक नवनिर्माण कार्य, बदायूं बिजनौर मार्ग से भतरी गोवर्धन मार्ग के किलोमीटर 8 तथा 16 में रिटेनिंग वॉल निर्माण का कार्य, टिकरी से कालिया कजमपुर मार्ग तक नवनिर्माण कार्य, बीएम मार्ग से पुति सराय मोहम्मद संपर्क मार्ग के आबादी भाग में सीसी निर्माण कार्य स्वीकृत किया गया है l इसके अतिरिक्त बिनावर बिलहत मूसाझाग मार्ग के किलोमीटर 6 से नौसेना मुल्लापुर मार्ग के आबादी भाग में सीसी निर्माण कार्य, बिछूरिईया मार्ग से शेरगंज घटीबेटी मार्ग के आबादी भाग में सीसी निर्माण कार्य, वजीरगंज कोठा मार्ग के आबादी भाग में सीसी का कार्य, वजीरगंज उसैता मार्ग के किलोमीटर से लहरा लाडपुर के आबादी भाग में सीसी का कार्य, गुरु पूरी चंदन मार्ग से घटपुरी मार्ग के आबादी भाग में सीसी का कार्य, कुवरगांव से कसेर पनौता मार्ग, एफएम मार्ग से बलिया मार्ग, केदार नगर मार्ग के आबादी भाग में सीसी का कार्य, एफएम मार्केट किलोमीटर 97 से भगवतीपुर संपर्क मार्ग, बनकोटा, आलमपुर संपर्क मार्ग का निर्माण होगा l बरखेड़ा से गोटिया बिहार संपर्क मार्ग बदायूं बिसौली मार्ग से सिरसा मार्ग, माझिया से कचहरी शेखूपुर सकरी जंगल मार्ग, वजीरगंज केसर कठेरिया से विजय नगला वाया आशीष वर्किंग समेत कुल 23 सड़कों का निर्माण कार्य और चौड़ीकरण तथा सुदृढ़ीकरण का कार्य होगा l इन सभी सड़कों का कार्य 2271.38 लाख की लागत से होगा l सड़कों की स्वीकृति मिलने के बाद इन इलाकों के लोगों में काफी खुशी है और उम्मीद जाता रहे हैं कि आने वाली बरसात से पहले इन सड़कों का कार्य पूरा हो जाएगा हालांकि शासन द्वारा भी कार्यवाही संस्था को जल्द से जल्द कार्य शुरू कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं l 
वर्जन 
विधानसभा क्षेत्र के लगभग सभी गांव में सड़कों का निर्माण कार्य कराया गया है जो कुछ सड़क जर्जर थी उनको भी बनाए जाने के लिए शासन ने स्वीकृति दे दी है l उनका प्रयास है कि किसी भी गांव में एक भी सड़क जर्जर या खस्ताहाल ना रहे l क्षेत्र में विकास के लिए हमेशा ही प्रयासरत रहते हैं l निश्चित ही इन सड़कों का निर्माण कार्य होने के बाद लोगों को काफी लाभ मिलेगा ,महेश चंद्र गुप्ता शहर भाजपा विधायक 
.....
23 सड़कों के निर्माण को शासन से स्वीकृति मिलने से क्षेत्र की जनता में काफी प्रसन्नता है l इस क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़कों से ही विकास का रास्ता खुलता है और उनकी परेशानी को क्षेत्रीय विधायक ने अच्छे से समझा और सार्थक प्रयास कर सड़कों के निर्माण को सरकार से मंजूरी दिलाई है l इसके लिए क्षेत्रीय विधायक महेश चंद्र गुप्ता बधाई के पात्र हैं l उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है l

Mahesh Chandra Gupta @topfans Yogi Adityanath Keshav Prasad Maurya