31 दिसम्बर तक चलेगा टीका उत्सवछूटे बच्चों को टीका लगवाने हेतु किया जायेगा पे्ररित

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

31 दिसम्बर तक चलेगा टीका उत्सवछूटे बच्चों को टीका लगवाने हेतु किया जायेगा पे्ररित

Tuesday, 2 December 2025 | December 02, 2025 Last Updated 2025-12-02T14:30:51Z
    Share
31 दिसम्बर तक चलेगा टीका उत्सव
छूटे बच्चों को टीका लगवाने हेतु किया जायेगा पे्ररित
जानलेवा बीमारियों से बचाव हेतु टीका जरूरी
बदायूँ: 02 दिसम्बर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा दिसम्बर माह में टीका उत्सव मनाया जायेगा। 01 से 31 दिसम्बर 2025 तक मनाये जाने वाले टीका उत्सव मे नियमित टीकाकरण में छूटे हुए बच्चों को टीके लगाये जायेगे। इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जायेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रामेशवर मिश्रा ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि इस टीका उत्सव में सभी लोग बढ़-चढ़कर भाग लें और एक स्वस्थ समाज और अपने बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए टीकाकरण करायें।
 मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि अपने आसपास ऐसे बच्चों को चिन्हित करें, जो टीकाकरण से छूट गए हैं, उनके अभिभावकों को टीका लगवाने के लिए पे्ररित करें। टीकाकरण कई गंभीर व जानलेवा बीमारियों से बचाव की कुंजी है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद बदायूँ द्वारा डोर टू डोर कूड़ा कलैक्शन वैन के माध्यम से टीका उत्सव और टीकाकरण कराने के लिए प्रचार करके सहयोग प्रदान करेगा।
उन्होंने बताया कि टीका उत्सव के दौरान 37056 पेन्टा-1, एम0आर0-1 28981 और एम0आर0-2 35855 छूटे हुए बच्चो ंको टीके लगवाने का लक्ष्य रखा गया है। टीका उत्सव में नियमित टीकाकरण सत्रों पर छूटे हुए बच्चों को टीके लगाकर आच्छादित किया जोयगा। सभी आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां अपने-अपने क्षेत्रों में एक विशेष सूची बनायेगीं, जिसमें छूटे हुए बच्चों को अंकित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सत्र से एक दिन पहले आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्री बुलावा पर्ची भेजेगी और सत्र स्थल पर लाकर छूटे हुए बच्चों का टीकाकरण करायेगीं। इसके साथ ही आशा और आंगनबाड़ी कार्यकत्री अपने-अपने क्षेत्रों में महिला आरोग्य समिति की बैठक आयेाजित करेगीं। जिसमें उन माताओं और अभिभवकों को बुलाया जायेगा जिनके बच्चे किसी न किसी टीके से वचित है। इस बैठक में अभिभावकों को पूर्ण टीकाकरण के लाभ से अवगत कराया जायेगा और अपने बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए पे्ररित किया जायेगा।
----