77वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजनबदायूँ : 11 दिसंबर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

77वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजनबदायूँ : 11 दिसंबर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक

Thursday, 11 December 2025 | December 11, 2025 Last Updated 2025-12-11T15:23:58Z
    Share
77वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ आयोजन
बदायूँ : 11 दिसंबर। युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग बदायूं के तत्वाधान में पीआरडी विभाग का 77वां स्थापना दिवस समारोह का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम, बहेड़ी(बदायूं) में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। परेड का मान प्रणाम मुख्य अतिथि श्री यावर अब्बास जिला पंचायत राज अधिकारी बदायूं एवं श्री अमित रिछारिया जिला क्रीड़ा अधिकारी बदायूं तथा हरिप्रेम जिला युवा कल्याण अधिकारी बदायूं द्वारा किया गया।
परेड में प्रथम स्थान टोली नंबर 1तथा द्वितीय स्थान टोली नंबर 2 द्वारा प्राप्त किया गया। कबड्डी में टोली 3 विजेता तथा रस्साकसी में विजेता टोली नंबर 3 ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि द्वारा जवानों का परेड प्रदर्शन एवं टर्न आउट उच्च कोटि का बताया तथा सभी जवानों को ड्यूटी के प्रति सजग एवं स्वस्थ रखने हेतु मुख्य अतिथि द्वारा आशा व्यक्त की गई। परेड में मुख्य परेड कमांडर विकास नारायण शर्मा बीओ पीआरडी जगत टोली नंबर 1 के कमांडर अनुज कुमार बीओ पीआरडी सहसवान तथा द्वितीय टोली के परेड कमांडर विशाल पाल तृतीय टोली के कमांडर श्री मनोज कुमार तथा चतुर्थ टोली कमांडर हिम्मत सिंह रहे।कार्यक्रम के प्रभारी श्री रंजीत सिंह क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी रंजीत सिंह द्वारा किया गया। मंच का संचालन पंकज शर्मा द्वारा किया गया इस अवसर पर कांति प्रसाद एवं नरेंद्र कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी की उपस्थिति रही।
-----