सै० शुएब नकवी आग़ा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा, उत्तर प्रदेश इकाई का नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सै० शुएब नकवी आग़ा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा, उत्तर प्रदेश इकाई का नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष।

Wednesday, 24 December 2025 | December 24, 2025 Last Updated 2025-12-24T14:13:53Z
    Share


सै० शुएब नकवी आग़ा को राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा, उत्तर प्रदेश इकाई का नियुक्त किया प्रदेश अध्यक्ष।
उत्तर प्रदेश, 24 दिसंबर 2025 – राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा ने खुशी के साथ घोषणा की है कि संगठन के राष्ट्रीय सचिव श्री सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को राष्ट्रीय संयोजक श्री अफरोज अलाउद्दीन की सहमति से उत्तर प्रदेश इकाई का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

इस नियुक्ति पर राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा के पदाधिकारी और सदस्य यह आशा व्यक्त कर रहे हैं कि श्री नकवी आग़ा भारतीय संविधान के प्रति दृढ़ विश्वास रखते हुए अल्पसंख्यंक समाज के सभी वर्गों के साथ ही समाज के अन्य समुदायों के अधिकारों की रक्षा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके ईमानदार, समर्पित और निष्ठावान प्रयासों से राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा उत्तर प्रदेश में और भी प्रभावशाली और मजबूत बनेगी।

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमजद खान तमन्ना जी ने राष्ट्रीय अल्पसंख्यक सभा की उत्तर प्रदेश इकाई का 'प्रदेश अध्यक्ष' मनोनीत होने पर श्री सैय्यद शुएब नकवी आग़ा को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही उम्मीद जताई है कि श्री सैय्यद शुएब नकवी आग़ा की नियुक्ति समाज में न्याय, समानता और अल्पसंख्यंक हितों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। राष्ट्रीय अल्पसंख्यंक सभा उन्हें इस नए दायित्व के लिए बधाई देती है और उनके उज्ज्वल नेतृत्व की कामना करती है।