सभी सगठनों के कार्यकर्ता के साथ ग्राम गलोथी के पास व ग्राम वासियों की मदद से ट्रैक्टर ट्रालीयाँ रोक लिये। एक ट्रैक्टर के चालक व एक व्यक्ति अन्य को पकड़ लिया तथा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सभी सगठनों के कार्यकर्ता के साथ ग्राम गलोथी के पास व ग्राम वासियों की मदद से ट्रैक्टर ट्रालीयाँ रोक लिये। एक ट्रैक्टर के चालक व एक व्यक्ति अन्य को पकड़ लिया तथा

Wednesday, 24 December 2025 | December 24, 2025 Last Updated 2025-12-24T16:25:13Z
    Share
थाना-दातागंज जनपद-बदायूँ
मैं मोहित पाठक पुत्र हरीओम पाठक (राष्ट्रीय हनुमान दल जिला अध्यक्ष बदायू) निवासी ग्राम पैल्हापुर थाना दातांगज जिला बदायूं का रहने वाला हु । दिनाक 23.12.2025 करीब 7:00
बजे शाम को शाहजहापुर सीमा से जिला बदायू धानाक्षेत्र दातागंज सीमा में गोवंश से भरे 08 ट्रैक्टर ट्राली गुजर रहे थे तभी आदित्य यादव पुत्र संजीव यादव (बजरग सेना ग्राम सचिव) निवासी ग्राम बेलाडांडी थाना दातागंज जिला बदायूं व उनके कुछ साथियों ने देखा और ट्रैक्टर ट्राली रुकने के लिए कहा तो ट्रैक्टर ट्रॉली नहीं रुके। उन्होंने अन्य संगठनों को कॉल किया फिर मैं मोहित पाठक अपने सभी सगठनों के कार्यकर्ता के साथ ग्राम गलोथी के पास व ग्राम वासियों की मदद से ट्रैक्टर ट्रालीयाँ रोक लिये। एक ट्रैक्टर के चालक व एक व्यक्ति अन्य को पकड़ लिया तथा शेष ट्रैक्टर के चालक मौके से भाग गए ट्रैक्टर ट्रालीयों में गाय, बछडे सांड बुरी तरह से रस्सी से बधे थे और एक के ऊपर एक खचाखच भरे हुए थे पकड़े गए ट्रैक्टर के चालक से नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम वीरपाल पुत्र श्यामलाल तथा दुसरे ने छविनाथ पुत्र दाताराम निवासीगण ग्राम हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर बताया और बाकी के अन्य व्यक्ति मौके से ट्रैक्टर ट्रालीयाँ छोड़कर भाग गए ट्रक्टर के चालक वीरपाल उपरोक्त ने बताया कि यह ट्रैक्टर सोनालिका 745 नीला रवं का मेरा है इसे मैं चला कर लाया हूं दूसरा ट्रैक्टर महिंद्रा लाल रंग का अनिल पुत्र बहोरन निवासी ग्राम हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर का, तीसरा ट्रैक्टर महिंद्रा लाल रंग सतोष पुत्र राम रामशरण, चौथा ट्रैक्टर नीले रंग का स्वराज पप्पू पुत्र रामदीन पाचवा ट्रैक्टर सोनालिका 745 सौरव पुत्र प्रेमपाल छठा ट्रैक्टर स्वराज नीले रगं का जंटरपाल पुत्र बदन सिंह, सातवां ट्रैक्टर सोनालिका 745 ओमेव पुत्र बांकेलाल आठयों ट्रैक्टर स्वराज नीला रंग का बटू पुत्र रमनरपाल निवासीगण ग्राम हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर चला कर लाए थे तथा हमारे साथ धर्मवीर पुत्र श्यामलाल, नेत्रपाल पुत्र कालीचरण, बलवीर पुत्र महेन्द्र निवासीगण ग्राम हिम्मतपुर थाना जैतीपुर जिला शाहजहापुर व अन्य ग्रामवासी भी थे। सभी 08 ट्रैक्टर ट्रालीयों में गाय बछडे, सांड को ग्राम गलोथी से आगे गौशाला में ले जा रहे थे। 08 ट्रैक्टर ट्राली में बंधे 93 गाय, बछड़े, सांड बुरी तरह से भरे हुए थे जिनके पैर व सिंग रस्सी से बंधे हुए थे उनमे से तीन गौवश की मृत्यु दम घुटने से हो गई व कहीं गोवंश मरने की अवस्था में थे। मैं और मेरे संगठन के लोग थाना उपस्थित आये है।

अतः महोदय से अनुरोध है कि रिपोर्ट लिखकर उचित धाराओं में कानूनी कार्यवाही करने की कृपा करें।

आदित्य यादव (ग्रामसचिव बजरंग सेना)

9259199023

मोहित पाठक पुत्र हरीओम पाठक

(राष्ट्रीय हनुमान दल जिला अध्यक्ष बदायू) निवासी ग्राम मैल्हापुर थाना दातागज जिला बदायू

74095 31705