वादी मुकदमा / अभियुक्त इकरार पुत्र अब्दुल गनी निवासी लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज जनपद बदायूँ द्वारा अपनी पुत्री की गला काट कर हत्या कर देने के सम्बन्ध मे।
दिनांक 29.12.2025 को उ0नि0 श्री सुपेन्द्र मलिक के मोबाइल नम्बर पर सूचना प्राप्त हुई की बहद जंगल ग्राम लहरा लाडपुर मे पूरनलाल पुत्र सुखलाल के खेत मे एक लडकी का शव पडा है उक्त सूचना पर इन्चार्ज/निरीक्षक अपराध श्री संजीव कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे तथा तदोपरान्त सूचना पर प्रभारी निरीक्षक भी मौके पर आ गये तथा मृतका की पहचान सोनम पुत्री इकरार निवासी ग्राम लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं के रूप मे उसके पिता इकरार द्वारा की गयी शव को कब्जा पुलिस मे लेकर शव का का पंचायतनामा भरकर नियमानुसार पोस्टमार्टम करवाया गया तथा मृतका उपरोक्त के पिता / वादी मुकदमा श्री इकरार पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज जिला बदायूं की तहरीर के आधार पर मु0अ0स0 405/2025 धारा 103 (1) बीएनएस बनाम अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया मुकदमा उपरोक्त मे मुखविरान की सूचना व एकत्रित की गयी साक्ष्य व तकनीकी जानकारी से वादी मुकदमा द्वारा ही अपनी पुत्री की हत्या करना पाया जाने पर उसका नाम प्रकाश में आया जिसके आधार पर आज दिनांक 31.12.2025 को समय 10.45 बजे सुरसैना भट्टे के पास से अभियुक्त इकरार उपरोक्त
को गिरफ्तार किया तथा अभियुक्त से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ की गयी तो अभियुक्त द्वारा बताया गया कि साहब मेरी पुत्री का चलन ठीक नही था वह कई बार घर से भी चली गयी थी जिससे हम परिवार वाले काफी परेशान थे हमने अपनी पुत्री को काफी समझाया था तथा उसके साथ मारपीट भी की थी लेकिन वह नही मानती थी जिससे हमारी गांव मे बहुत बदनामी हो रही थी हमारा घर से निकलना दुसवार हो चुका था दिनांक 19/20.12.2025 रात्रि मे करीब 12 बजे मेरी पुत्री घर से चली गयी थी मैं अपनी बदनामी से काफी परेशान था इसलिये मैं अपने घर से हसिया लेकर अपनी पुत्री को तलाश करने निकल गया कि उसके मिलने पर उसको मार दूंगा मैं अपनी पुत्री को तलाश करता हुआ गांव से कुछ दूरी पर ट्यूबवैल के पास पहुँचा तो मैने देखा कि मेरी पुत्री ट्यूबेल पर बैठी थी मैंने अपनी पुत्री से पूछा घर से क्यो आयी है तो मुझसे वहस करने लगी मुझे गुस्सा आ गया और मैने अपने हाथ मे लिये हसिये से अपनी पुत्री की गर्दन काट दी और खून वही ट्यूबेल की नाली मे धो दिया और उसकी लाश को कंधे पर रखकर गांव के पूरनलाल पुत्र सुखलाल के लहटे के खेत मे डाल दिया था और हसिया भी रात्रि के अंधेरे में खेतो में फैक दिया था घना कोहरा व रात होने के कारण मुझे किसी ने नही देखा था मै चुप चाप अपने घर आकर सो गया था जिसके पश्चात अभियुक्त की निशादेही पर घटना में प्रयुक्त हसिया आला कत्ल बरामद किया गया। तथा अभियोग मे विवेचना से धारा 238 बीएनएस की वृद्धि की गयी अभियुक्त को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे अन्तर्गत धारा 103 (1)/238 बीएनएस पेश किया जा रहा है।
*नाम पता गिरफ्तार अभिययुक्त*
1. इकरार पुत्र अब्दुल गनी निवासी ग्राम लहरा लाडपुर थाना वजीरगंज बदायूँ उम्र 45 वर्ष
बरामदगी का विवरण-
एक हसिया आला कत्ल
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. प्रभारी निरीक्षक सुरेन्द्र कुमार सिहं
2. उ0नि0 सुपेन्द्र मलिक
3. का0 1767 सन्नी देव
4. का0 867 गौरव
5. का0 1504 प्रिया
