उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा अमरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में खुली बैठक का हुआ आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा अमरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में खुली बैठक का हुआ आयोजन

Friday, 26 December 2025 | December 26, 2025 Last Updated 2025-12-27T04:39:30Z
    Share


उपायुक्त श्रम रोजगार द्वारा अमरिया के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत में खुली बैठक का हुआ आयोजन
संवाददाता-विकासशील

पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह के निर्देशन में ब्लॉक अमरिया के दर्जनों ग्राम पंचायतों में केंद्र सरकार की नई योजना 'विकसित भारत जी राम जी योजना' का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया। ग्राम पंचायत नगरिया कॉलोनी, धुंधरी और अमखिड़िया सहित अन्य जगहों पर ग्राम पंचायत सचिवालयों में खुली बैठकें आयोजित की गईं, जहां योजना पर विस्तृत चर्चा हुई।बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त श्रम रोजगार हेमंत कुमार यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए बताया कि यह योजना मनरेगा के 100 दिनों के रोजगार की गारंटी को बढ़ाकर 125 दिनों की है। योजना में पांच प्रमुख बदलाव किए गए हैं,समय पर मजदूरी भुगतान, देरी पर मुआवजा।125 दिनों का रोजगार गारंटी।ग्राम सभा द्वारा विकसित ग्राम पंचायत योजना तैयार करना।बेरोजगार भत्ते के बेहतर प्रावधान।तकनीकी सशक्तिकरण।उन्होंने ग्रामीणों से योजना का अधिकतम लाभ उठाने और ग्राम सभा के माध्यम से अपनी योजनाओं को लागू करने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी दिनेश सिंह ने कहा कि यह योजना ग्रामीण विकास को नई गति प्रदान करेगी।बैठकों में दर्जनों ग्राम पंचायतों के ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने योजना से जुड़े सवाल उठाए। इस दौरान अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी अमरिया अनवर मलिक और ब्लॉक के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।