सनेथू में अवनीश सिंह ने पेश की मिसाल, 1100 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

सनेथू में अवनीश सिंह ने पेश की मिसाल, 1100 जरूरतमंदों को बांटे कंबल

Thursday, 1 January 2026 | January 01, 2026 Last Updated 2026-01-01T15:28:39Z
    Share


सनेथू में अवनीश सिंह ने पेश की मिसाल, 1100 जरूरतमंदों को बांटे कंबल
तीन दशकों की सेवा परंपरा को मिला नया विस्तार  निवर्तमान भाजपा महानगर अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने की सराहना

अयोध्या।  के ग्राम सभा सनेथू में नववर्ष के पावन अवसर पर सेवा और समर्पण का भव्य संगम देखने को मिला। क्षेत्र के युवा समाजसेवी अवनीश सिंह ने अपने दादा श्री समर बहादुर सिंह जी द्वारा तीन दशक पूर्व लिए गए जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए एक विशाल कंबल वितरण समारोह का आयोजन किया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए ग्राम सभा व क्षेत्र के 1100 गरीबों, असहायों और जरूरतमंदों को कंबल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया गया। प्रमुख अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निवर्तमान भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री अभिषेक मिश्रा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षत्रिय कल्याण परिषद के अध्यक्ष राजेश सिंह एवं किसान मोर्चा अध्यक्ष विशाल सिंह बाबा मौजूद रहे। इनके अतिरिक्त सूर्यनाथ यादव (मास्टर), रामभारत यादव (प्रधान, गौरा गयासपुर), राजेश कुमार सिंह (पेट्रोलियम जिला अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष, अखिल भारतीय कल्याण परिषद), सूर्यभान सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय कल्याण परिषद) और रिंकू सिंह (मीडिया प्रभारी) ने भी शिरकत की। अतिथियों ने अवनीश सिंह के इस प्रयास की मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए कहा कि युवाओं का समाज सेवा के प्रति ऐसा समर्पण क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। नेतृत्व की नई परिभाषा गढ़ रहे अवनीश विगत 7 वर्षों से सामाजिक कार्यों में सक्रिय अवनीश सिंह इस विशाल आयोजन के जरिए युवाओं के बीच एक नई मिसाल बनकर उभरे हैं। उन्होंने न केवल अपनी पारिवारिक विरासत को संभाला है, बल्कि उसे एक वृहद स्वरूप देकर क्षेत्र में नेतृत्व की नई परिभाषा गढ़ी है। समाजसेवी अनुपम सिंह ने इस अवसर पर कहा कि "समाज सेवा से बढ़कर कुछ भी नहीं है और अवनीश इस पथ पर अडिग हैं। इन सहयोगियों का रहा विशेष योगदान कार्यक्रम को सफल बनाने में सुशील सिंह "पप्पू", सौरभ सिंह, अतुल सिंह, नवनीत सिंह, समाज सेवी अनुपम सिंह, आदित्य सिंह (पहलवान), किशन सिंह, अभय सिंह, अंश पाल, आफत तिवारी एवं समस्त ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा। भावुक हुए अवनीश, कहा- जनसेवा ही मुख्य लक्ष्य समारोह को संबोधित करते हुए अवनीश सिंह ने कहा, "यह आयोजन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मेरे बाबूजी द्वारा शुरू की गई जनसेवा की एक पवित्र यात्रा है। मैं पिछले 7 वर्षों से आप सबके बीच समर्पित हूं और विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में भी हर सुख-दुख में अपने ग्रामवासियों के साथ खड़ा रहूंगा। जनसेवा ही मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य है।