नवनियुक्ति की आधिकारिक घोषणा
मानव अधिकार लोक आयोग (पंजीकरण संख्या: 77/2025) के उद्देश्यों को गति देने और देश में मानवाधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के संकल्प के साथ, संस्था के केंद्रीय बोर्ड द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
संस्था के अध्यक्ष श्री अनस मलिक जी की संस्तुति पर, सहारनपुर के निवासी श्री सचिन चौधरी जी की समाज के प्रति कर्मठता और निष्ठा को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से संस्था का "राष्ट्रीय उपाध्यक्ष" मनोनीत किया जाता है।
संविधान के प्रति संकल्प:
सचिन चौधरी जी से अपेक्षा है कि वे भारतीय संविधान के दायरे में रहकर पीड़ित, शोषित और वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा करेंगे और संस्था की नीतियों का विस्तार देशभर में करेंगे।
हम उनके उज्जवल भविष्य और सफल कार्यकाल की कामना करते हैं।
