विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,दहेज हत्या का आरोप। शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,दहेज हत्या का आरोप। शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में

Saturday, 3 January 2026 | January 03, 2026 Last Updated 2026-01-03T15:17:18Z
    Share
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत,दहेज हत्या का आरोप। शहर के सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में 
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है।
  प्राप्त जानकारी के अनुसार 
नौशैरा गांव में 26 वर्षीय विवाहिता पूनम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पूनम के दो छोटे बच्चे हैं। मायके पक्ष ने पति पर दहेज के लिए गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मायके वालों को कहना है कि पूनम का पति एक लाख रुपए की मांग करता था। पूनम को अक्सर मायके में छोड़ जाता था। ससुराल पक्ष इसे आत्महत्या बता रहा है, जबकि मृतका की गर्दन पर चोट के निशान मिले हैं।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है। मृतका के मायके वालों का आरोप है कि शादी के बाद से ही पति रुपये की मांग करता था। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।