अमरोहा के डिडौली क्षेत्र में स्वर्गीय रशीद मलिक जी की निर्मम हत्या ने मानवता को शर्मसार कर दिया है। न्याय की इस लड़ाई में उनका परिवार अकेला नहीं है।
मानव अधिकार लोक आयोग ट्रस्ट का पूरा प्रतिनिधि मंडल कल 17 जनवरी को दोपहर 3:00 बजे नया मुरादाबाद कार्यालय से उनके आवास के लिए कूच करेगा। हम परिवार को आर्थिक संबल प्रदान करेंगे और यह सुनिश्चित करेंगे कि रशीद मलिक जी के हत्यारों को फांसी के फंदे तक पहुँचाया जाए।
जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हमारी संस्था चैन से नहीं बैठेगी। संविधान का आर्टिकल 21 हर नागरिक को सुरक्षा की गारंटी देता है और हम इस हक को दिलाकर रहेंगे।
- अनस मलिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष)
- राजू प्रजापति (प्रदेश अध्यक्ष, यूपी)
