ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में किसान दिवस संपन्न, किसानों की समस्याओं पर दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश।
पीलीभीत जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह की अध्यक्षता में गांधी सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें किसानों और संबंधित विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।किसानों को एग्री स्टैक योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री के लाभ बताए गए। जिलाधिकारी ने अपील की अधिक से अधिक किसान जन सुविधा केंद्रों से शीघ्र रजिस्ट्री कराएं, ताकि पीएम किसान की अगली किस्त उनके खाते में पहुंच सके।किसानों ने कई शिकायतें दर्ज कीं:गुरदीप सिंह भारतीय किसान यूनियन प्रतिनिधि माला जंगल से गुजरने वाली निगोही ब्रांच नहर में भारी सिल्ट जमा है, शीघ्र सफाई कराएं।बलराम सिंह काहलो जिला प्रभारी, भाकियू पीलीभीत आरटीओ द्वारा गन्ना ट्रॉलियों को रोका जा रहा है और सीज की जा रही है, तत्काल रोक लगाएं।वेदप्रकाश शर्मा जिलाध्यक्ष, भाकियू नहरों की सफाई साल में केवल एक बार हो रही है, इसे दो बार करें।जिलाधिकारी ने 70 वर्ष से अधिक आयु के ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए प्रेरित करने की अपील की। साथ ही, शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपनी योजनाओं की जानकारी भी साझा की।
