तीन साल की लापता बच्ची को पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

तीन साल की लापता बच्ची को पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद

Saturday, 24 January 2026 | January 24, 2026 Last Updated 2026-01-24T18:08:22Z
    Share
तीन साल की लापता बच्ची को पुलिस ने दो घंटे में किया बरामद

बदायूं। घर के बाहर खेलते हुए लापता हुई 3 साल की बच्ची को पुलिस ने मात्र दो घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। यह घटना 24 जनवरी को हुई, जब बच्ची अपने घर के बाहर से अचानक गायब हो गई थी।
जिले के उसावां कस्बे में बच्ची के मामा अवनीश पुत्र ऋषिपाल निवासी कस्बा उसावां ने चीता मोबाइल पर तैनात कांस्टेबल लाखन सिंह और आलोक कुमार को सूचना दी। उन्होंने बताया कि उनकी भांजी कन्या पुत्री अजय, निवासी वार्ड नंबर दस, कस्बा व थाना उसहैत,जिसकी उम्र लगभग 3 वर्ष है, घर से बाहर खेलते हुए कहीं चली गई है।
सूचना मिलते ही दोनों कांस्टेबल ने बच्ची की फोटो को व्हाट्सएप के विभिन्न ग्रुपों में भेजा और उसावां कस्बे के मुख्य चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई।
चीता मोबाइल पर तैनात कर्मियों के अथक प्रयासों से बच्ची कन्या को मात्र दो घंटे के भीतर सकुशल ढूंढ लिया गया। बरामद होने के बाद बच्ची को उसकी माता श्रीमती मंगलेश पत्नी अजय और मामा अवनीश पुत्र ऋषिपाल को सौंप दिया गया।
इस त्वरित कार्रवाई और बच्ची की सकुशल बरामदगी के लिए उसावां कस्बे के लोगों ने पुलिस की प्रशंसा की है।