आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन - राजेश सक्सेना

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन - राजेश सक्सेना

Friday, 30 January 2026 | January 30, 2026 Last Updated 2026-01-30T13:35:01Z
    Share
आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन - राजेश सक्सेना 
अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के बैनर तले पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मालवीय आवास गृह बदायूं पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने बैठक कर रणनीति बनाई । मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता ने कहा कि अब आर पार की लड़ाई से ही भला हो पाएगा ।जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना ने बताया प्रदेश स्तर पर संयुक्त मोर्चा का गठन किया गया है । जिसमें एक साथ पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री एवं प्रधानमंत्री के लिए ज्ञापन प्रेषित किए जा रहे हैं । इसी क्रम में आज बदायूं से भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी प्रमुख मांगों के साथ ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट के लिए सौपा । जिसमें प्रमुख मांग आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिकाओं के लिए सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाए । जनपद में जितनी भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रिओं और सहायकों का रुका हुआ मानदेय हैं उसका तुरंत भुगतान किया जाए । एफ आर एस एवं चेहरा प्रमाणीकरण का कार्य तब तक रोक दिया जाए । जब तक की आंगनबाड़ियों को लिए मोबाइल न मिल जाए । आगनवाडी के लिए पूरा राशन पंजीकृत लाभार्थियों के हिसाब से आना चाहिए । क्योंकि पंजीकृत की अपेक्षा राशन कम आता है । इसलिए गांव में शिकायत होती रहती हैं । इसके निस्तारण के लिए आंगनबाड़ियों को मानसिक पीड़ा होती है । इस मौके पर निशा सक्सेना , शोभा वर्मा, खजाना देवी, कुमकुम रानी जौहरी ,अर्चना सक्सेना ,गीता सक्सेना , सुमन लता, रीता यादव, नीरज सक्सेना, वीर बाला , आदि बहने उपस्थित रही ।