बिल्सीसरकारी नल के पास लगे बिजली पोल में करंट, युवक हुआ अचेत
सरकारी नल के पास लगे बिजली पोल में करंट, युवक हुआ अचेत
ब्यूरो रिपोर्ट
आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के ग्राम सतेती इंच्छा पट्टी में मंगलवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। गांव में सरकारी नल के पास लगे लोहे के बिजली पोल में अचानक करंट उतर आया, जिसकी चपेट में आने से युवक अजीत कुमार राठौर पुत्र पुष्पेंद्र सिंह अचेत हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन आनन-फानन में युवक को इलाज के लिए ले गए, जहां उपचार के बाद उसकी हालत में सुधार बताया गया। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारी नल के आसपास लोगों का रोजाना आना-जाना
रहता है और लोहे के बिजली पोल में करंट आना गंभीर लापरवाही का परिणाम है। यदि समय रहते युवक को इलाज न मिलता तो बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना के विरोध में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने मांग की कि गांव में लगे लोहे के बिजली पोल को शीघ्र हटाकर उनकी जगह सीमेंट के पोल लगाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो और ग्रामीणों की जान-माल सुरक्षित रह सके। इस मौके पर उमेश शर्मा, नरेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र सिंह, राजीव कुमार, पप्पू सिंह, आकाश तोमर, उपेंद्र चौहान, ऋषभ पाठक, शोभित राठौर, मोहित सिंह, देवेश कुमार आदि मौजूद रहे।
