राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने फिता काट कर दिसौली गंज में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यालय का उद्घाटन किया
ब्यूरो रिपोर्ट
राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने फिता काट कर दिसौली गंज में राष्ट्रवादी प्रताप सेना के कार्यालय का उद्घाटन किया
दिसौलीगंज स्थित आदर्श वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप पार्क में मंगलवार को मकर संक्रांति और अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी प्रताप सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने संगठन के कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया | जनसभा को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित राणा ने आरक्षण व्यवस्था पर तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जहां सभी को समान न्याय का अधिकार है, वहां आरक्षण के कारण योग्य प्रतिभाएं देश
छोड़कर विदेशों में सेवाएं देने को मजबूर हैं। उन्होंने सरकार से अन्य आयोगों की तर्ज पर 'सवर्ण आयोग' गठित करने की पुरजोर मांग उठाई। राणा ने कहा कि समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिभा का सम्मान होना अनिवार्य है कार्यक्रम के दौरान अयोध्या राम मंदिर की द्वितीय वर्षगांठ पर श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा गया। ठाकुर मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित खिचड़ी भोज में सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरा वातावरण 'जय श्री राम' के उद्घोष से गुंजायमान रहा।इस मौके पर मुख्य रूप से मृदुल सहाय सक्सेना (एडवोकेट), डॉ. वीरेश सिंह (पार्थ हॉस्पिटल, चंदौसी), सुनील कुमार सिंह परासिया, हितेश सिंह, पूर्व चेयरमैन अशोक कुमार, राहुल सिंह करनपुर, हरिओम सिंह चौहान सहित क्षेत्र के भारी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
