सहसवान खितोरा मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक और कार कि हुई भिड़ंत, कार हुई चकनाचूर, बाइक सवार दो लोग घायल
सहसवान खितोरा मार्ग पर बहबलपुर गांव के पास तेज रफ्तार कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत हो गई जिसमें बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जितेंद्र पुत्र शंकर सिंह ग्राम व थाना मुजरिया गांव का रहने वाला वाला है। घायल युवक सहसवान कि तरफ सें खितोरा की तरफ जा रहे थे। शुक्रवार को दोपहर लगभग 3:00 बजे घटना बताई गई है। दूसरा घायल युवक गुड्डू पुत्र सर्वेश निवासी नौरंगाबाद भी घायल हुये है। घायलों को 108 एंबुलेंस से सहसवान सीएचसी में भर्ती कराया गया है
