मोबाइल की दुकान की चाबी बनवाकर चोरी को दिया अंजाम
बिसौली नगर के बिल्सी रोड स्थित भुवनेश कम्युनिकेशन मोबाइल की दुकान में अज्ञात चोरों ने आश्चर्यजनक तरीके से चोरी की घटना को अंजाम दिया। आश्चर्य करने वाली बात यह रही कि चोरों ने बिना शटर काटे और बिना कोई कूमल लगाये घटना को अंजाम दे दिया। चोरों ने शातिर अंदाज में दुकान की चाबी बनवाकर चोरी को अंजाम दिया।
मोबाइल की दुकान से चोर लगभग दर्जन भर से अधिक मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। दुकान खोलने पर चोरी की जानकारी होने पर दुकान स्वामी सन्न रह गया। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए। स्थानीय लोगों का कहना है कि चोरी की यह वारदात किसी परिचित या दुकान की गतिविधियों की जानकारी रखने वाले व्यक्ति द्वारा की गई प्रतीत होती है। सूचना पर पुलिस गई और आगे की कार्रवाई प्रारंभ कर दी।
