बदायूँ: दातागंज पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब भट्टी का भंडाफोड़; 350 लीटर लहन नष्ट

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बदायूँ: दातागंज पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब भट्टी का भंडाफोड़; 350 लीटर लहन नष्ट

Friday, 27 February 2026 | February 27, 2026 Last Updated 2026-02-27T18:46:30Z
    Share
बदायूँ: दातागंज पुलिस का बड़ा एक्शन, अवैध शराब भट्टी का भंडाफोड़; 350 लीटर लहन नष्ट

संवाददाता अभिषेक वर्मा 
बदायूँ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के जनपद बदायूँ में अपराधियों और शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस का 'हंटर' लगातार चल रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के कड़े निर्देशों के अनुपालन में, दातागंज पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर छापेमारी कर अवैध शराब के कारोबार को ध्वस्त कर दिया है।नदी किनारे चल रही थी भट्टी,जिस पर अभियुक्त रंगे हाथ पकड़ा गया ।
पुलिस टीम ने ग्राम दुधारी के रास्ते पर राजाराम की ट्यूबवेल के पास, नदी किनारे घेराबंदी कर एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान रामकिशोर पुत्र मुरारी निवासी ग्राम पापड़ हमजापुर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, अभियुक्त नदी किनारे एकांत का फायदा उठाकर बड़े पैमाने पर कच्ची शराब तैयार कर रहा था। बरामदगी का विवरण: मौके पर ही नष्ट हुआ लहनछापेमारी के दौरान पुलिस ने न केवल अभियुक्त को दबोचा, बल्कि भारी मात्रा में अवैध सामग्री भी बरामद की। कच्ची शराब तीन जरीकेनों में भरी कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब। लहन का विनाश, शराब बनाने के लिए तैयार किया गया करीब 350 लीटर लहन पुलिस ने मौके पर ही नष्ट कर दिया। उपकरण में लोहे का ड्रम, एल्युमिनियम की पतीली, लोहे की पत्ती, कांच की बोतल और रबर पाइप जैसे उपकरण जब्त किए गए।पुराना अपराधी है रामकिशोर पुलिस रिकॉर्ड खंगालने पर पता चला कि अभियुक्त रामकिशोर का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। वर्ष 2016 में भी उसके विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज हुआ था। वर्तमान मामले में पुलिस ने मु0अ0सं0 48/26 धारा 60 (2) EX ACT के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। वेदपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक, थाना दातागंज ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण और बिक्री को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है। 350 लीटर लहन को मौके पर नष्ट कर अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है।"सराहनीय कार्य करने वाली टीम इस सफल कार्रवाई में निम्नलिखित जांबाज पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा: उ०नि० अनिल कुमार त्यागी,हे0का0 सुरेन्द्र कुमार,का0 दीपक कुमार,का0 मनवीर सिंह, एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने टीम की सराहना करते हुए स्पष्ट चेतावनी दी है कि जनपद में शराब माफियाओं के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त किया जाएगा और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।