एक बस व तीन ट्रक किए गए सीज,45 वाहनों का किया गया चालान
बदायूं:यातायात नियमों के सख्त अनुपालन को लेकर जिलाधिकारी के निर्देशन में सोमवार को प्रवर्तन अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के लक्ष्मीबाई चौक, पटेल चौक एवं बहेड़ी तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग की गई।अभियान के दौरान ओवरलोड पाए जाने पर 03 ट्रकों को परिवहन कार्यालय में सीज किया गया। वहीं एक भारी बस, जिसकी फिटनेस समाप्त थी, बीमा नहीं था तथा वर्ष 2024 से कर बकाया था, उसे भी परिवहन कार्यालय में सीज कर दिया गया।इसके अतिरिक्त बिना हेलमेट, सीट बेल्ट न लगाने, रॉन्ग साइड वाहन चलाने, मोबाइल फोन का प्रयोग करते हुए ड्राइविंग करने सहित विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन के मामलों में कुल 45 वाहनों का चालान किया गया।
