गलत दिशा एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 49 वाहनों का किया गया चालान

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

गलत दिशा एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 49 वाहनों का किया गया चालान

Monday, 16 February 2026 | February 16, 2026 Last Updated 2026-02-16T16:02:55Z
    Share

*गलत दिशा एवं मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में 49 वाहनों का किया गया चालान साथ ही 26 ई-रिक्शा जिनकी फिटनेस समाप्त थी, बीमा समाप्त था, टैक्स भी जमा नहीं था उनको पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया **
सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी श्री हरिओम एवं उपनिरीक्षक यातायात श्री आर. एल.राजपूत द्वारा आज जनपद में, रॉन्ग साइड व वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने के अभियोग में चालान किए गए साथ ही परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस के संयुक्त अभियान से 27 ई - रिक्शा जिनकी फिटनेस फैल थी, बीमा नहीं था एवं टैक्स भी जमा नहीं किया गया था, उनको पुलिस लाइन में खड़ा कराया गया, सभी चालकों को निर्देशित कर दिया गया है कि सभी अपने-अपने वाहनों का टैक्स जमा कराए, बीमा एवं फिटनेस का स्लॉट लें, तभी ई रिक्शा रिलीज़ किए जाएंगे, संयुक्त अभियान में परिवहन विभाग के चालक एवं सिपाही के साथ-साथ यातायात पुलिस के उपनिरीक्षक एवं आरक्षी उपस्थित रहे,