विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी त्योहारों एवं गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग सब स्टेशन पर मेंटेनेंस

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी त्योहारों एवं गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग सब स्टेशन पर मेंटेनेंस

Sunday, 22 February 2026 | February 22, 2026 Last Updated 2026-02-22T15:30:44Z
    Share
बिसौली। विद्युत उपभोक्ताओं को आगामी त्योहारों एवं गर्मियों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग सब स्टेशन पर मेंटेनेंस कार्य करा रहा है। जिसके तहत स्विच यार्ड में साफ-सफाई और पावर परिवर्तन की मरम्मत का कार्य कराया गया। एसडीओ बिसौली अमित कुमार ने बताया कि विद्युत विभाग की योजना है कि गर्मी के सीजन में कोई भी लाइन ब्रेकडाउन न कर पाए। फॉल्ट कम से कम आए और उपभोक्ताओं को 24 घंटे निर्वाध बिजली आपूर्ति हो सके। उन्होंने बताया कि गर्मी में बिजली का लोड बढ़ने से तकनीकी खराबी न आए, इसको लेकर ट्रांसफार्मरों की मरम्मत, जर्जर तारों के बदलने और फीटरों की जांच का कार्य चल रहा है, ताकि ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या से बचा जा सके। इस दौरान अवर अभियंता मो. मियां कुरैशी, कमलेश कुमार, रवि शर्मा, अनिल, विकास, संगम, चुनमुन शर्मा आदि उपस्थित रहे।