चंदौसी केंद्रीय भंडारण निगम पर सीबीआई का‌ छापा

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

चंदौसी केंद्रीय भंडारण निगम पर सीबीआई का‌ छापा

Thursday, 12 February 2026 | February 12, 2026 Last Updated 2026-02-13T03:50:56Z
    Share
चंदौसी केंद्रीय भंडारण निगम पर सीबीआई का‌ छापा
*डिपो मैनेजर समेत 4 को रिश्वत लेते गिरफ्तार किये। जनपद के चंदौसी‌ तहसील स्थित केंद्रीय भंडारण निगम पर रात ‌के समय सीबीआई ने छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई‌‌ को अंजाम दिया है। डिपो मैनेजर और तीन क्वालिटी मैनेजर को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार भी किया गया।

दिल्ली से आई सीबीआई की टीम देर रात संभल जिले के चंदौसी स्थित सेन्ट्रल वेयर हाउस पहुंची और सभी गेट बंद कर अंदर जांच शुरू की। कई घंटों तक सभी दस्तावेजों और गोदाम में रखे माल की गुणवत्ता की गहन जांच करने के बाद अधिकारियों से अलग-अलग कमरों में‌ एक एक करके पूछताछ की‌ गई।
सीबीआई की उक्त कार्रवाई जिले की गुन्नौर तहसील क्षेत्र के एक राइस मिल मालिक की शिकायत पर की‌ गई है, जिसमें आरोप था कि मानकों पर खरा न उतरने वाला माल व‌‌ खराब गुणवत्ता का माल भी रिश्वत लेकर भंडारित किया जाता था। देर रात हुई सीबीआई की छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इस कारवाई से क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जनपद का प्रशासनिक अमला भी अब एक्टिव है। केंद्रीय भंडारण निगम ‌में बिना ‌गुणवत्ता के माल को‌ लेकर काफी समय पहले से शिकायत की जा रही थी।