विकास और सेवा का संकल्प हर गरीब और किसान का साथ

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

विकास और सेवा का संकल्प हर गरीब और किसान का साथ

Wednesday, 25 February 2026 | February 25, 2026 Last Updated 2026-02-25T16:32:06Z
    Share
रिपोर्ट
 हुकुम सिंह दातागंज 

विकास और सेवा का संकल्प हर गरीब और किसान का साथ 
आज तहसील सभागार, दातागंज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित कृषकों, बेसहारा पशुपालकों और दैवीय आपदा के शिकार परिवारों को सहायता राशि के स्वीकृति पत्र वितरित किए।

हमारी भाजपा सरकार माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के कुशल निर्देशन में 'सबका साथ-साथ विकास' के मूल मंत्र पर कार्य कर रही है। बिना किसी भेदभाव के सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक सीधे पहुँचे, यही हमारा ध्येय है।

कृषि क्षति मुआवजा: 4,637 किसानों को ₹3,14,54,000/-की धनराशि।

बाढ़ राहत: 7,110 परिवारों को निःशुल्क राहत किट और

मकान क्षति हेतु ₹32,40,000/-1

कृषक दुर्घटना बीमा: 38 पीड़ितों को ₹1,86,00,000/- की सहायता।

दैवीय आपदा सहायताः जनहानि, पशु हानि और मकान क्षति के लिए लाखों की राशि स्वीकृत।

दातागंज की सम्मानित जनता ने हमें सेवा का अवसर दिया है, और हम उनके सुख-दुख में हर पल साथ खड़े हैं। भ्रष्टाचार और भेदभाव को जड़ से खत्म कर विकास की गंगा हर घर तक पहुँचाना ही हमारी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर कर्मठ और ऊर्जावान उपजिलाधिकारी श्री धर्मेन्द्र सिंह जी, नायब तहसीलदार आनंद भूषण जी एवं सभी भाजपा पदाधिकारी व साथीगण उपस्थित रहे।