ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन

Tuesday, 17 February 2026 | February 17, 2026 Last Updated 2026-02-18T02:38:54Z
    Share
ग्राम निमठोली में हुआ किसान सभा का आयोजन
कृषि उत्पादन की लागत कम करने, संतुलित उर्वरक उपयोग की दी जानकारी
बदायूँ: 17 फरवरी। विकासखण्ड वजीरगंज अंतर्गत ग्राम निमठोली में किसान सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को कृषि उत्पादन की लागत कम करने व भूमि की उर्वरता संरक्षित रखने तथा संतुलित उर्वरक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप महाप्रबंधक, इफको मेरठ ब्रजवीर सिंह ने विशेष रूप से सहभागिता की तथा उपस्थित किसानों से कृषि संबंधी फीडबैक प्राप्त किया।
उप महाप्रबंधक इफको ब्रजवीर सिंह ने रासायनिक उर्वरकों की खपत कम करने एवं संतुलित उर्वरक प्रयोग को बढ़ावा देने पर बल देते हुए मक्का एवं गन्ना फसल में इफको नैनो डीएपी तथा इफको तरल कंसोर्टिया के उपयोग की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी के प्रयोग से दानेदार डीएपी की खपत में कमी लाई जा सकती है, जिससे लागत घटेगी और भूमि की उर्वरता भी संरक्षित रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र प्रबंधक इफको जितेंद्र कुमार गंगवार ने मक्का फसल में संतुलित उर्वरक उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत नैनो डीएपी का प्रयोग करने वाले किसान होरीलाल के खेत पर आलू की फसल की खुदाई कर परिणामों का प्रदर्शन किया गया।
उन्होंने बताया कि मौके पर उपस्थित किसानों को प्रत्यक्ष रूप से बेहतर उत्पादन के परिणाम दिखाए गए। किसानों को आगामी मक्का फसल में बीज उपचार हेतु 10 मिली नैनो डीएपी प्रति किलोग्राम बीज की दर से उपचार करने तथा लगभग 40 दिन की फसल पर एक स्प्रे करने की सलाह दी गई, जिससे दानेदार डीएपी की खपत आधी की जा सकती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषकों एवं सहकारी बंधुओं ने सहभागिता की।
----