नूरी रज़ा मेमोरियल स्कूल अपने क्षेत्र का पहला ऐसा विद्यालय है, जहाँ विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ अख़बार पठन को भी नियमित गतिविधि के रूप में अपनाया गया है। विद्यालय परिसर में अनुशासनपूर्वक अख़बार पढ़ते बच्चे इस बात का प्रमाण हैं कि शिक्षा अब केवल किताबों तक सीमित नहीं रही।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों की भाषा को सशक्त बनाना, उनके दुनियावी ज्ञान का विस्तार करना और उनमें समाज व देश के प्रति जागरूकता पैदा करना है। साथ ही, विद्यार्थियों को बचपन से ही आईएएस-पीसीएस जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की सोच और समझ से जोड़ा जा रहा है।
बयान:
विद्यालय प्रबंधन का कहना है,
“हम चाहते हैं कि हमारे बच्चे केवल अच्छे विद्यार्थी ही नहीं, बल्कि जागरूक, आत्मविश्वासी और जिम्मेदार नागरिक बनें। अख़बार पढ़ने की आदत उनके उज्ज्वल और सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है।”
