रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज में गृह विज्ञान की परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
बिसौली। रामशरण वैद्य आदर्श इंटर कॉलेज मई-बसई में शनिवार को हाईस्कूल गृह विज्ञान की परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा शुरू होने से पूर्व आंतरिक सचल दल के सदस्य रामाधार शर्मा, रेनू कुमारी, शिवानी ने छात्राओं की सघन तलाशी ली। जाँच प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही छात्राओं को परीक्षा कक्षों में प्रवेश दिया गया। केंद्र व्यवस्थापक डॉ. घनश्याम दास के अनुसार सुबह की पाली में हाईस्कूल गृह विज्ञान में 49 छात्राएं पंजीकृत थी, जिसमें एक छात्रा अनुपस्थित रही। केन्द्र व्यवस्थापक ने परीक्षार्थियों को एकाग्रचित होकर सकारात्मक मानसिकता के साथ परीक्षा देने पर जोर दिया। केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट सचिन कुमार पूर्ति निरीक्षक बदायूं, बाह्य केंद्र व्यवस्थापक विष्णु कांत, परीक्षा प्रभारी विपिन शर्मा, सह प्रभारी हरदीप सिंह, कंप्यूटर ऑपरेटर अमित पाराशरी आदि उपस्थित रहे। केंद्र पर भारी पुलिस बल की तैनाती रही।
