बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

Monday, 23 February 2026 | February 23, 2026 Last Updated 2026-02-24T05:32:10Z
    Share
बिसौली: विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने ‘जनता दर्शन’ में सुनीं समस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
बिसौली (बदायूं): क्षेत्रीय विधायक आशुतोष मौर्य "राजू भैया" ने सोमवार को अपने आवास पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभाग के अधिकारियों को उनके समयबद्ध निस्तारण के लिए कड़े निर्देश दिए। बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य, जो बिसौली विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं, ने जनसुनवाई के दौरान बिजली, पानी, सड़क और पुलिस. राजस्व से जुड़ी शिकायतों पर संज्ञान लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों से फोन पर वार्ता कर कहा कि जनहित के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और पात्र व्यक्तियों को सरकारी योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।


प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति:
इस अवसर पर उनके साथ भैरो प्रसाद मौर्य, राहुल सिंह करनपुर, प्रभाकर शर्मा (लिट्टे), घनश्याम माहेश्वरी, अंबुज सिंह, पुनीत कुमार शाक्य सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने जनता की मांगों को विधायक के समक्ष रखा और क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा की।
उल्लेखनीय है कि विधायक आशुतोष मौर्य निरंतर क्षेत्र की जनता के संपर्क में रहते हैं और समय-समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनसमस्याओं का समाधान कराते रहे हैं।