खादी ग्रामोद्योग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

खादी ग्रामोद्योग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया

Wednesday, 25 February 2026 | February 25, 2026 Last Updated 2026-02-25T16:36:30Z
    Share
खादी ग्रामोद्योग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया 
आसफपुर ( बदायूं ) - स्थानीय खंड विकास कार्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश खादी ग्रामोद्योग के अधिकारियों ने एक दिवसीय जागरूकता शिविर लगाया जिसमें विकास खंड आसफपुर क्षेत्र की समस्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की महिलाओं ने बढ़चढकर हिस्सा लिया । इस दौरान खादी ग्रामोद्योग के जिला स्तरीय अधिकारी संदीप कुमार व खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने सरकारी विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी व योजनाओं के फायदे गिनाए । 
इस अवसर पर ए डी ओ भूपेंद्र सिंह , लोकमन सिंह व बी एम एम अरुण कुमार , वीरेश कुमार , मोहम्मद तारिक , अनुराग शर्मा व संकित कुमार ने अपनी सांकेतिक सरल भाषा में विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी । 
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ सहायक मोहित कुमार ने किया । 
इस एक दिवसीय शिविर में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की द्रोपदी मौर्य , साक्षी पाराशरी , फरहीन , सितारा बी , बेबी ,  
सामया खान , सीमा , मिथिलेश पाल सहित सी एल एफ की लगभग 140 महिलाओं ने प्रतिभाग लिया । 
यह जानकारी ए डी ओ भूपेंद्र सिंह ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह