बिसौली। बदायूं रोड स्थित पनौड़ी गांव में नवनिर्मित एक लाख बोरी क्षमता वाले हाईटेक डी.के. कोल्ड स्टोरेज का उद्घाटन टिया गुप्ता और कोरल गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान डाक्टर दीपेंद्र कुमार गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कोल्ड स्टोरज खुलने के बाद किसानों को अपनी उपज सुरक्षित रखने और उचित समय पर बेहतर कीमत मिलने में मदद मिलेगी। भाजपा के जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार का उद्देश्य किसानों के चेहरों पर मुस्कान लाना है। इसलिए सरकार कृषि को बढ़ावा देने के लिए तमाम कदम उठा रही है। नगर के दीपेंद्र कुमार गुप्ता व डॉक्टर गुंजन गुप्ता के पनौड़ी गांव स्थित डी.के. कोल्ड स्टोरज के शुभारंभ समारोह का आयोजन किया गया। आज सुबह हवन पूजन के बाद कोल्ड स्टोरेज की मशीनों का पूजन कर उन्हें चालू किया गया। इसके बाद भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें माता जी का भजन चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है आदि भजनों की मधुर सरिता बहाई। उद्घाटन समारोह में डॉक्टर दीपेंद्र कुमार गुप्ता, रजनी गुप्ता, डॉक्टर गुंजन गुप्ता, स्वाति गुप्ता, पुलकित गुप्ता, नेहा गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, अनीता गुप्ता, अंकित गुप्ता, खुशबू वार्ष्णेय, रक्षित वार्ष्णेय, प्रिंस वार्ष्णेय, रोहित वार्ष्णेय, धर्मराज सिंह, ओमेंद्र यादव, पप्पू ठाकुर, राजपाल यादव, गजेंद्र सिंह, भारत सिंह, राधे यादव सहित क्षेत्रीय किसान व गणमान्य लोग मौजूद रहे।
