उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ नामक तथा कथित संघ का स्वयं को फर्जी

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ नामक तथा कथित संघ का स्वयं को फर्जी

Monday, 16 February 2026 | February 16, 2026 Last Updated 2026-02-16T15:56:27Z
    Share
उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ नामक तथा कथित संघ का स्वयं को फर्जी पदाधिकारी घोषित करने व सफाई कर्मचारियों को भ्रमित करने वालों पर जिला अध्यक्ष व जिला मंत्री ने कार्यवाही की मांग की 
आसफपुर ( बदायूं )- उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई जिसमें पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह व जिला मंत्री उमाशंकर शाक्य का आरोप है कि पंचायतराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कुछ सदस्यों द्वारा 15 जनवरी 2026 को संघ से अलग तथा कथित गुट बनाकर सोशल मीडिया पर फोटोग्राफ भेजकर स्वयं को उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ नामक तथा कथित संघ का पदाधिकारी घोषित करते हुए संघ के सदस्य सफाई कर्मचारियों को भ्रमित कर आपसी भाईचारे में विरोधाभास की स्थिति पैदा कर संघ का विरोध किया है इसी स्थिति किसी भी संगठन को कमजोर करने में अत्यंत खेद जनक है व संघ सेवा मान्यता नियमावली 1979 व संघ बायलॉज में प्रावधानित नियमों की अनदेखी की गई है ।
इस मामले को लेकर सफाई कर्मचारी संघ के हित को साधते हुए संघ कर्मचारी विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले सफाई कर्मचारियों को गुमराह कर आपसी भाई चारे में गतिरोध पैदा करने व संघ से अलग तथा कथित गुट बनाने के आरोप में संघ के सफाई कर्मचारी प्रेम सिंह यादव , बच्चू सिंह , एवरन सिंह , शक्ति सिंह सोमवीर सिंह व सरवन कुमार के विरुद्ध संगठनात्मक कार्यवाही अमल में लाते हुए संघ की प्राथमिक सदस्यता से 6 वर्ष तक तत्काल प्रभाव से निष्काशित गया है । यह सफाई कर्मचारीगण बदायूं जिले के विकास खंड म्याऊं , जगत , उझानी व बिसौली क्षेत्र में सेवारत बताए जा रहे हैं ।
इस बैठक में उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लाल बहादुर सिंह व जिला मंत्री उमाशंकर शाक्य ने संगठन की बैठक में मौजूद पदाधिकारियों की सर्व सहमति से एक लिखित पत्र निदेशक पंचायतीराज उत्तर प्रदेश लखनऊ , मंडलायुक्त बरेली ,जिला अधिकारी बदायूं ,उपनिदेशक पंचायत बरेली मंडल बरेली ,जिला पंचायत राज अधिकारी बदायूं , एल आई यू बदायूं , खंड विकास अधिकारी बदायूं , सहायक विकास अधिकारी पंचायत बदायूं ,प्रदेश अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश पंचायतीराज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ लखनऊ समेत उच्च अधिकारियों को भेजा है । 
आसफपुर से दानवीर सिंह