मुझे आई बरसाने की याद बुला ले राधा रानी।

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

मुझे आई बरसाने की याद बुला ले राधा रानी।

Wednesday, 25 February 2026 | February 25, 2026 Last Updated 2026-02-25T16:44:38Z
    Share
🌹🌹मुझे आई बरसाने की याद बुला ले राधा रानी।
          बरेली । फुलेरा दूज के अवसर पर आज आनंद आश्रम संकीर्तन परिवार बरेली द्वारा बनखंडी नाथ मंदिर में भजनों की रसधारा बही । राधे राधे जपा करो कृष्ण नाम रस पिया करो जैसे प्रसिद्ध भजनों की बयार से पूरा परिसर रसमय हो गया। 
         फुलेरा दूज पर ऐसी मान्यता है कि इसी दिन ब्रह्मा जी ने राधा रानी का विवाह भांडीर वन ( ब्रज क्षेत्र) में कराया था और इस दिन बिना किसी महूर्त के विवाह किए जाते हैं। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में राधा रानी का विवाह का भी मंचन किया गया।
        भजन गायक धर्मवीर सिंह और संजीव चौहान ने अपनी मधुर वाणी से सभी को झूमने को मजबूर कर दिया। इस अवसर पर अशोक सिंह, पंकज पांडे, शैफाली चौहान, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, रक्ष पाल सिंह, स्नेहलता चौहान सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे।