ट्रैक्टर व बाईक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

ट्रैक्टर व बाईक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल

Wednesday, 25 February 2026 | February 25, 2026 Last Updated 2026-02-25T16:25:55Z
    Share
ट्रैक्टर व बाईक की भिड़ंत में बाइक सवार युवक हुआ घायल

बिसौली बुधवार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार राशिद पुत्र दिलशाद निवासी नसरोल गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि घायल युवक बिसौली नगर से कुछ सामान लेकर अपने घर लौट रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल 108 एम्बुलेंस द्वारा उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया । पुलिस को घटना की सूचना दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।