यूपी के जनपद बरेली थाना कोतवाली क्षेत्र के कचहरी-जेल चौराहे पर एक ऑटो चालक द्वारा महिला से छीनती किए जाने का मामला सामने आया है।पीड़िता थाना कैंट क्षेत्र के नवी नगर की रहने वाली बताई जा रही है।वह शादी समारोह से अपने बच्चे के साथ घर लौट रही थी।आरोप है कि ऑटो चालक ने मौका पाकर महिला का पर्स /सामान छीन लिया और फरार हो गया।घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
