IGCSM द्वारा संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक बिल्सी बदायूं में डिजी कोडर द्वारा सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

IGCSM द्वारा संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक बिल्सी बदायूं में डिजी कोडर द्वारा सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन

Tuesday, 17 February 2026 | February 17, 2026 Last Updated 2026-02-18T02:46:47Z
    Share
IGCSM द्वारा संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक बिल्सी बदायूं में डिजी कोडर द्वारा सेमिनार एवं कार्यशाला का आयोजन
IGCSM द्वारा संचालित राजकीय पॉलीटेक्निक बिल्सी बदायूं में Digi Coder के तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार एवं तीन घंटे की कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को डिजिटल कौशल, तकनीकी ज्ञान तथा रोजगार से जुड़ी आधुनिक जानकारी प्रदान करना रहा।

कार्यशाला के उपरांत विद्यार्थियों के ज्ञान का मूल्यांकन करने के लिए एक क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया और नई तकनीकों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुराद आलम उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सेमिनार और कार्यशालाएं छात्रों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में सहायक सिद्ध होती हैं तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से धर्मेंद्र पाल, आकाश पटेल, विजय विक्रम, बीपी राहुल, अमन देवल, अंश चौहान, सलोनी शंखधार, करण यादव एवं प्रवेश कुमार की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का समापन प्रेरणादायक संदेशों के साथ हुआ तथा विद्यार्थियों ने भविष्य में भी इस प्रकार के शैक्षणिक आयोजनों को नियमित रूप से कराने की मांग की।