दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आई सी आर पी एफ एन एच डब्ल्यू एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आई सी आर पी एफ एन एच डब्ल्यू एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया

Sunday, 22 March 2026 | March 22, 2026 Last Updated 2026-03-23T04:22:20Z
    Share
दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत आई सी आर पी एफ एन एच डब्ल्यू एम -1 विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया 
आसफपुर ( बदायूं ) - स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव व प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार के नेतृत्व में आई सी आर पी एफ एन एच डब्ल्यू एम -1विषयक तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का बीते रविवार सुबह के समय शुभारंभ किया गया जिसमें मुख्य प्रशिक्षक डी आर पी उमेश पाल यादव , बलवीर सिंह व हेमलता राजपूत विषय से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटा रहे हैं । 
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड म्याऊं ,समरेर व जगत क्षेत्र की लगभग 67 महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रही हैं ।
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम दो बेचों में कराया जा रहा है ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप्रज्ज्वलित के किया गया । 
यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 22 मार्च 2026 से 24 मार्च 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रूप से चलाया जा रहा है । 
इस कार्यक्रम में आकाश कुमार , अमित कुमार , साहिल कुमार , रामगोपाल आदि सहयोग कर रहे हैं 
यह जानकारी संस्थान के प्राचार्य अनुज कुमार श्रीवास्तव ने दी । 
आसफपुर से दानवीर सिंह