समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद मा० आदित्य यादव दिनांक 14 मार्च

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद मा० आदित्य यादव दिनांक 14 मार्च

Friday, 13 March 2026 | March 13, 2026 Last Updated 2026-03-13T16:50:35Z
    Share

समाजवादी पार्टी के बदायूँ लोकसभा क्षेत्र से सांसद मा० आदित्य यादव दिनांक 14 मार्च 
बदायूं में अपने संसदीय क्षेत्र का भ्रमण करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न गांवों व कस्बों में क्षेत्रवासियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे। *सायं 6:00 बजे माननीय सांसद जी हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) के उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित रोजा इफ्तार कार्यक्रम में शिरकत करेंगे तथा हजरत सुल्तानुल आरफीन (बड़े सरकार) पर चादरपोशी* करेंगे। 
 *दिनांक 15 मार्च 2026 को प्रातः 9:00 बजे से माननीय सांसद जी अपने निज निवास डी. एम. रोड सिविल लाइन बदायूं पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से भेंट कर उनकी समस्याएं सुनेंगे* । इसके पश्चात *प्रातः 11:00 बजे प्रेक्षागृह (ऑडिटोरियम), बदायूं में आयोजित बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती के अवसर पर होने वाले “बहुजन समाज दिवस (पीडीए दिवस)” कार्यक्रम में मुख्य अतिथि* के रूप में शामिल होंगे।
इसके उपरांत सांसद लोकसभा क्षेत्र बदायूं में आयोजित अन्य राजनीतिक एवं निजी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे।