आंगनबाड़ी नेता राजेश कुमार सक्सेना को किया गया नजर बंद -

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

आंगनबाड़ी नेता राजेश कुमार सक्सेना को किया गया नजर बंद -

Saturday, 7 March 2026 | March 07, 2026 Last Updated 2026-03-08T05:35:39Z
    Share
आंगनबाड़ी नेता राजेश कुमार सक्सेना को किया गया नजर बंद - 
 अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना के लिए उत्तर प्रदेश शासन के आदेश अनुसार एस एस पी बदायूं के आदेश पर उनको उनके घर पर ही 7 मार्च की शाम 7:00 से नजर बंद किया गया है ।भारत सरकार के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश की 75 जनपदों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने 29 जनवरी 2026 को सरकार के लिए अल्टीमैटम दे दिया था । कि सरकार ने अगर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियो का मानदेय नहीं बढ़ाया तो 8 मार्च को लखनऊ इको गार्डन में धरना प्रदर्शन किया जाएगा । उसी क्रम में आंगनबाड़ी के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना के लिए उनके घर पर ही नजर बंद कर लिया गया है । इससे आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों में आक्रोश है । कि सरकार की तानाशाही अब सहन नही की जा रही है । सरकार आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों पर कार्य पर कार्य सौपती जा रही है । लेकिन पैसे बढ़ाने के नाम पर मुकर जाती है । कई बार मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी ने सदन में घोषणा की है । कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का पैसा बढ़ाया जाएगा । लेकिन आज तक पैसे नहीं बढ़ाए गए हैं । अब आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने आर पार की लड़ाई का मन बना लिया है ।