बिसौली। नगर के सर्राफा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन एवं पुलिस प्रशासन व अधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर एवं अतिथियों को अंगवस्त्र मालार्पण और बैज लगाकर सम्मानित किया गया। कवि सम्मेलन में कवियों ने हास्य, व्यंग्य, प्रेम और जीवन के विभिन्न पहलुओं पर अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर दर्शकों को खूब हंसाया। होली मिलन समारोह का शुभारंभनगर के सर्राफा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन एवं पुलिस प्रशासन व अधिकारियों का कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर, मण्डल अध्यक्ष संजय अग्रवाल, उपाध्यक्ष संदीप गुप्ता व कोषाध्यक्ष राम रस्तोगी द्वारा मां सरस्वती जी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। कवि सम्मेलन में श्रीदत्त शर्मा, हरगोविंद पाठक दीन, विजय सक्सेना, सतीश चंद्र शर्मा, श्रीपाल शर्मा, प्रवीन अग्रवाल नादान, नरेंद्र पाल पाठक ने अपनी अपनी कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस दौरान सर्राफा मंडल के सदस्यों द्वारा एक दूसरे से गले मिलकर होली मिलन उत्सव मनाया। पुष्पेंद्र नाथ गर्ग द्वारा पुलिस प्रशासन के सभी अधिकारियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए। इस अवसर पर अमरीश कुमार अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, अनिल गुप्ता, पराग अग्रवाल, आलोक गर्ग, अमरदीप गर्ग, गुंजन गोयल, राजेश रस्तोगी, नीरज रस्तोगी, तपन गुप्ता, नितिन गुप्ता, मितुल गुप्ता, संदीप रस्तोगी, राजेश मराठा, युग गर्ग, सुभाष गुप्ता, प्रखर रस्तोगी राजीव रस्तोगी, राजीव अग्रवाल, अग्रिम अग्रवाल, संजीव अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
› bishooli
नगर के सर्राफा मंडल द्वारा होली मिलन समारोह के अवसर पर भव्य कवि सम्मेलन एवं पुलिस प्रशासन व अधिकारियों का
