बिल्सी में एयरटेल पेमेंट बैंक बीसी पॉइंट का उद्घाटन, स्टेट हेड अख्तर आबिदी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

बिल्सी में एयरटेल पेमेंट बैंक बीसी पॉइंट का उद्घाटन, स्टेट हेड अख्तर आबिदी ने फीता काटकर किया शुभारंभ

Tuesday, 17 March 2026 | March 17, 2026 Last Updated 2026-03-17T16:41:35Z
    Share
बिल्सी में एयरटेल पेमेंट बैंक बीसी पॉइंट का उद्घाटन, स्टेट हेड अख्तर आबिदी ने फीता काटकर किया शुभारंभ
बदायूं जिले के बिल्सी कस्बे में एयरटेल पेमेंट बैंक के नए बीसी पॉइंट का उद्घाटन स्टेट हेड अख्तर आबिदी द्वारा फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने नए बीसी पॉइंट के शुभारंभ पर खुशी जताई और इसे क्षेत्र के लोगों के लिए सुविधाजनक बताया।
इस अवसर पर बीसी पॉइंट संचालक मुजीम मलिक, जोनल मैनेजर ताहिर अंसारी जोनल मैनेजर सारीम ताजतथा डिस्ट्रीब्यूटर अनिल वार्ष्णेय सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बैंकिंग सेवाओं के विस्तार, ग्रामीण एवं कस्बाई क्षेत्रों में डिजिटल लेनदेन को बढ़ावा देने तथा आमजन को बेहतर वित्तीय सुविधाएं उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। सेवा केंद्र लांचिंग के समय उपस्थित सभी खाताधारकों को RBI के अवेयरनेस के बारे में जागरूक कराया कि आपको किसी ओटीपी सीवीवी पिन नहीं देना हे और न ही किसी अनजान लिंक पे क्लिक करना हे
उपस्थित अतिथियों ने कहा कि इस बीसी पॉइंट के शुरू होने से स्थानीय लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और उन्हें खाते, लेनदेन तथा अन्य आवश्यक सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्यापारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।