नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत है। गैस एजेंसी पर लंबी कतार हैं और बार-बार सर्वर

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत है। गैस एजेंसी पर लंबी कतार हैं और बार-बार सर्वर

Thursday, 12 March 2026 | March 12, 2026 Last Updated 2026-03-12T16:15:26Z
    Share
बिसौली। नगर में रसोई गैस की भारी किल्लत है। गैस एजेंसी पर लंबी कतार हैं और बार-बार सर्वर डाउन की दुहाई दी जा रही है। ब्लैक मार्केटिंग से लोग परेशान है। हाल यह है कि घर का चूल्हा ठंडा पड़ा है और लोग काम धंधा छोड़कर एजेंसी के चक्कर काट रहे हैं। कहने को तो व्यवस्था डिजिटल हुई है, लेकिन हकीकत यह है कि इसी डिजिटल के चक्कर में आम आदमी का पसीना छूट रहा है। नगर की गैस एजेंसी पर इन दिनों एक ही शब्द ज्यादा सुनने को मिल रहा है - सर्वर डाउन है। स्थानीय लोगों का सीधा आरोप है कि एजेंसी जानबूझकर कमी पैदा कर रही है। लोगों का कहना है कि ब्लैक में गैस बेचने के लिए सर्वर और नए नियमों का बहाना बनाया जा रहा है, जबकि अंदर से अपने चहेतों को गैस पहुंचाई जा रही है। वहीं ब्लैक में अधिक रुपए में गैस सिलेंडर बेचा जा रहा है।