भारत विकास परिषद श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ गठन

Notification

×

All labels

All Category

Iklan

All labels

भारत विकास परिषद श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ गठन

Sunday, 15 March 2026 | March 15, 2026 Last Updated 2026-03-16T02:44:49Z
    Share
भारत विकास परिषद श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का हुआ गठन 

वजीरगंज बदायूं:-
आज भारत विकास परिषद श्री मंगला माता शाखा वजीरगंज का रोहिलखंड पूर्वी प्रांत बरेली से आए प्रांतीय अध्यक्ष एवं चुनवा पर्यवेक्षक श्री मान संजीव जोली के सानिध्य में नए कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें प्रस्तावक अमित कुमार एवं सुमन वार्ष्णेय द्वारा पंकज कुमार को पुनः नवनिर्वाचित अध्यक्ष चुना गया, इसी क्रम में प्रस्तावक प्रशांत वार्ष्णेय एवं विमलेश जी द्वारा सचिव पद पर गौरव वार्ष्णेय जी को प्रस्तावित होने के बाद पुनः सचिव पद पर नव निर्वाचित किया गया और कोषाध्यक्ष पद पुनः नरेश चंद्र वार्ष्णेय जी को दायित्व सोपा गया ।
सभी नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को परिषद के समस्त दायित्व धारीयों द्वारा एवं प्रांतीय अध्यक्ष संजीव जोली जी द्वारा एवं प्रांतीय सहसंयोजक संस्कार श्रीमान अंशु शर्मा जी द्वारा शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी गई।। और इस वर्ष शाखा द्वारा ऊर्जा स्रोत से कार्य करने को कहा गया है वजीरगंज शाखा की तरफ से प्रांतीय दायित्व के लिए ममता शर्मा , गुरुदेव शर्मा, अरुण शेखर को सामूहिक प्रस्ताव पास कर प्रांतीय अध्यक्ष श्री संजीव जॉली जी को प्रस्ताव सोपा गया। श्री मती पवन लता वार्ष्णेय को महिला सहभागिता शाखा का दायित्व सोपा गया ।
शाखा संरक्षक सुग्रीव वार्ष्णेय, एवं नेमपाल सिंह, गतिविधि संयोजक संस्कार श्री मती सुमन वार्ष्णेय गतिविधि संयोजक सेवा अमित वार्ष्णेय, गतिविधि संयोजक संपर्क शिवम वार्ष्णेय, गतिविधि संयोजक पर्यावरण विजय वार्ष्णेय, 
इस मौके पर सुमन वार्ष्णेय , पवन लता वार्ष्णेय, कुसुम लता, विमलेश वार्ष्णेय, अमित वार्ष्णेय, प्रशांत वार्ष्णेय, नरेश वार्ष्णेय,गौरव वार्ष्णेय, पुष्कर वार्ष्णेय, गुरुदेव शर्मा, सुग्रीव वार्ष्णेय आदि लोग मौजूद रहे।